Space travel : अंतरिक्ष की यात्रा के लिए गगनयान स्पेशफ्लाइट में अंतरिक्ष यात्रियों की टीम अपने साथ बिरयानी, खिचड़ी और अचार ले जाएगी…
1 min read
Space travel : अंतरिक्ष की यात्रा के लिए गगनयान स्पेशफ्लाइट में अंतरिक्ष यात्रियों की टीम अपने साथ बिरयानी, खिचड़ी और अचार ले जाएगी…
NEWSTODAYJ नई दिल्ली : अंतरिक्ष की यात्रा के लिए अगले साल निकलने वाली गगनयान स्पेशफ्लाइट में अंतरिक्ष यात्रियों की टीम अपने साथ बिरयानी, खिचड़ी और अचार ले जाएगी।दरअसल, यह खाना दो सालों के प्रयोग के बाद मिलिट्री लैब में बनाया गया है।खाने में इस्तेमाल होने वाले अवयवों को लेकर दो साल तक प्रयोग करने के बाद कुछ खास डिसेज को अंतरिक्ष में ले जाने की अनुमति दी गई है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : “राष्ट्रीय” खिलाड़ियों ने Volleyball day को केक काटकर “धूमधाम” से मनाया…
हिंदुस्तान टाइम्स पर प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक डिफेंस फूड रिसर्च लैबोरेटरी (DFRL) के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाए गए खाने में पोषक पदार्थों का खास ध्यान रखा गया है।जीरो ग्रेविटी के लिए लो फ्रेग्मेंटेशन का भी ध्यान रखा गया है।यात्री अंतरिक्ष में तीन बार खाना खाएंगे। हर डायट में तकरीबन 2,500 कैलोरी ऊर्जा होगी।एक दूसरे वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाना स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (ISRO) के साथ मिलकर बनाया है।उन्होंने बताया कि अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अपने स्वादानुसार खाना अंतरिक्ष में ले जाते हैं। रूसी अंतरिक्ष यात्री अपने स्वादानुसार खाना ले जाते हैं।
लिहाजा भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की पसंद के अनुसार घर के खाने जैसा मेन्यू तैयार किया गया है।अंतरिक्ष में मिलेगा घर जैसे खाने का स्वाद।रूस में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाने के मेन्यू में कई विकल्प मौजूद होंगे। अंतरिक्ष की यह यात्रा सात दिन लंबी होगी।चिकन बिरयानी, चिकन कोरमा, शाही पनीर, दाल-चावल, आलू पराठा, विशेष रूप से तैयार की हुई चपाती, दाल मखनी, खिचड़ी और सॉस में बीन्स जैसी स्वादिष्ट डिसेज मौजूद रहेंगी।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : फुटबॉल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन…
मैन्यू में मौजूद आम के अचार को मैसूर में मौजूद डिफेंस फूड रिसर्च लैब में बनाया गया।DFRLस्पेस फूड रिसर्च ऐंड लॉजिस्टिक विंग ने अपने उत्पादों को पिछले हफ्ते यालाहंका में एरो-इंडिया 2021 उत्सव में प्रस्तुत किया था। इसमें मूंग दाल-चावल, सूजी हलवा और कई स्वाद वाले एनर्जी बार प्रस्तुत किए गए थे।