Space Travel:रिचर्ड ब्रेनसन एवम भारत की बेटी शिरिषा बांदला समेत पांच सहयोगी रॉकेट विमान के जरिये अंतरिक्ष छूकर सुरक्षित लौटे….
1 min read
Space Travel:रिचर्ड ब्रेनसन एवम भारत की बेटी शिरिषा बांदला समेत पांच सहयोगी रॉकेट विमान के जरिये अंतरिक्ष छूकर सुरक्षित लौटे….
NEWSTODAYJ_Space travel:अमेरिका के न्यू मैक्सिको का यह शहर रविवार को इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।
ब्रिटिश अरबपति और वर्जिन समूह के संस्थापक रिचर्ड ब्रेनसन भारतवंशी एयरोनॉटिकल इंजीनियर शिरिषा बांदला समेत पांच सहयोगियों के साथ वर्जिन गैलेक्टिक वीएसएस यूनिटी रॉकेट विमान के जरिये अंतरिक्ष छूकर सुरक्षित लौट आए। भारतीय समयानुसार उनका यह विमान न्यू मैक्सिको के ही एक प्रक्षेपण केंद्र स्पेसपोर्ट पर रात करीब 9:12 बजे लौट आया।
इससे पहले 71 साल के ब्रेनसन अपने पांच सहयोगियों के साथ भारतीय समयानुसार रात 8:10 बजे अंतरिक्ष की ऐतिहासिक उड़ान पर रवाना हुए। वैसे तो यह उड़ान करीब एक घंटे की थी, मगर अंतरिक्ष पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें…Corona update:देश में जल्द तैयार कर लिए जाएंगे 4 लाख ऑक्सीजनयुक्त बेड
उड़ान के वक्त 500 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने ब्रेनसन और उनके साथियों को कामयाब सफर के लिए सलामी दी। इस भीड़ में ब्रेनसन की पत्नी, बच्चे और नाती-नातिन भी थे। रॉकेट विमान को शाम 6:30 बजे उड़ान भरनी थी, मगर खराब मौसम की वजह से लॉन्चिंग का वक्त डेढ़ घंटे आगे बढ़ाया गया था। इस यात्रा में ब्रेनसन के चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी थे।