
न्यूज़ सुने
|
Sindri News : झारखंड स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ की एक बैठक हुई…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले के सिंदरी वॉलीबॉल खेल के गिरते स्तर को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को शहरपूरा बाजार में झारखंड स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ की एक बैठक हुई। जिसमें धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ का अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह को संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में दिनेश सिंह ने कहा कि वॉलीबॉल खेल के गिरते स्तर को बढ़ावा देने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। यहां के प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जाएगा। मौके पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अभय कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, रितेश कुमार के अलावा अजय कुमार सिंह, रणधीर सिंह, योगेंद्र नारायण सिंह, उदय प्रताप सिंह, कुंदन सिन्हा आदि मौजूद थे।