
न्यूज़ सुने
|
Satish singh case : भाजपा नेता हत्याकांड के विरुद्ध BJP नेताओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया , ‘कहा” सरकार एवं प्रशासन मूकदर्शक बने है…
- जिला महामंत्री रहे संजय झा ने कहा कि जब तक सतीश सिंह हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती पार्टी विरोधात्मक कार्यक्रम करती रहेगी।
- संजय झा ने कहा कि हेमंत सरकार गठन के बाद से ही विधि-व्यवस्था पटरी से उतर गई है। आपराधिक तत्व खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले में सतीश सिंह हत्याकांड के विरुद्ध भाजपा नेताओं ने शनिवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। शुक्रवार को ही जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने घोषणा की थी कि सभी कार्यकर्ता प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ काला बिल्ला लगाएंगे। विधायक राज सिन्हा, महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, संजय झा समेत तमाम नेताओं ने सुबह 8:00 से 10:00 के बीच काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया।
इसके अलावा सभी मंडल स्तर पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया है।इसकी जानकारी देते हुए जिला महामंत्री रहे संजय झा ने कहा कि जब तक सतीश सिंह हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती पार्टी विरोधात्मक कार्यक्रम करती रहेगी। ग्रामीण जिला कमेटी, महानगर जिला कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा की जा चुकी है। मंडल स्तर पर श्रद्धांजलि सभा की जा रही है।
शाम 4:00 बजे जेसी मल्लिक रोड स्थित पार्टी कार्यालय में धनबाद की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। जल्द ही भारतीय जनता पार्टी शारीरिक दूरी का पालन करते हुए धरना भी देगी।संजय झा ने कहा कि हेमंत सरकार गठन के बाद से ही विधि-व्यवस्था पटरी से उतर गई है। आपराधिक तत्व खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। विशेषकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश में निशाना बनाया जा रहा है। राज्य सरकार मूकदर्शक बन इसे देख रही है। प्रशासन एवं पुलिस भी भाजपा कार्यकर्ताओं को ही प्रताड़ित करने के अवसर ढूंढ रहे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी।बता दें कि बुधवार को केंदुआ मंडल के उपाध्यक्ष सतीश सिंह की हत्या कर दी गई।
कुस्तौर के रहने वाले भाजपा नेता सतीश सिंह को दिनदहाड़े करीब तीन बजे मटकुरिया विकास नगर में बाइक सवार अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद अपराधी विकास नगर होते हुए फरार हो गए। जख्मी सतीश को स्थानीय लोग पीएमसीएच ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में गोली लगी थी। सतीश के बड़े भाई संतोष सिंह ने बैंकमोड़ थाने में दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।