
Road accident : दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत , 4 लोग गंभीर रूप से घायल…
NEWSTODAYJ नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना एक ट्रक में स्कार्पियो गाड़ी के घुसने के कारण हुई। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आगरा के एत्मादुद्दौला इलाके में हुई।आगरा के एसपी सिटी बोथरे रोहन प्रमोद ने बताया कि चार लोग घायल हैं और उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News :रेलवे गार्ड का बक्सा नहीं हटेगा:डी के पांडेय…
ट्रक नागालैंड का है और कार झारखंड के पंजीकरण नंबर की है।उन्होंने कहा, ”दोनो गाड़ियां विपरीत दिशा में जा रही थीं। स्कार्पियो के हाईवे पर नियंत्रण खोकर डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ आ जाने से यह दुर्घटना हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।दोनों वाहनों में टक्कर होते ही तेज आवाज और चीख-पुकार मच गई।
आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों और घायलों को निकाला गया। पुलिस ने बताया कि लोग कार में इतनी बुरी तरह से फंसे थे कि उन्हें निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।स्कार्पियो में चालक समेत 12 यात्री सवार थे। मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं।