Ranchi News : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की , आदिवासियों से जुड़ी कई मुद्दों पर बातें…
1 min read
Ranchi News : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की , आदिवासियों से जुड़ी कई मुद्दों पर बातें…
NEWSTODAYJ रांची : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है।मुलाकात करीब एक घंटे तक चली।केंद्रीय मंत्री ने इसे औपचारिक और शिष्टाचार मुलाकात बताया है।कयास लगाए जा रहे हैं कि आदिवासियों से जुड़ी कई मुद्दों को लेकर राज्यपाल से मंत्री अर्जुन मुंडा ने चर्चा की है।सेंट्रल ट्राईबल अफेयर्स विभाग के सेंट्रल मिनिस्टर अर्जुन मुंडा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने रविवार को राजभवन पहुंचे।
एक घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान जानकारी मिली है कि आदिवासियों से जुड़े कई योजनाओं को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई है। इस दौरान उन्होंने झारखंड में चलाए जा रहे आदिवासियों से जुड़े केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, एकलव्य स्कूलों के संचालन और इसके क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा हुई है।