Rajiv Gandhi Birth Anniversary 2020 : धनबाद कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि…
1 min read
Rajiv Gandhi Birth Anniversary 2020 : धनबाद कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि…
- धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जिले के कई कांग्रेसी शामिल हुए।
- आज जिस राम मंदिर में शिलान्यास कर भाजपा वाहवाही लूट रही है, वह राजीव गांधी की ही देन है।
NEWSTODAYJ धनबाद : भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जिले के कई कांग्रेसी शामिल हुए। सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि राजीव गांधी हम सभी के आदर्श हैं। उन्होंने देश की तरक्की और आर्थिक विकास के लिए बहुत कुछ किया। आज जिस राम मंदिर में शिलान्यास कर भाजपा वाहवाही लूट रही है, वह राजीव गांधी की ही देन है। उन्हीं के समय में अयोध्या में पूजा-पाठ की गई थी।कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया। राजीव गांधी को सूचना क्रांति का जनक बताया।
उन्होंने कहा कि आज जो भी इनोवेशन हो रहे हैं, उन्ही की बदौलत हो रहा है। मौके पर सुल्तान अहमद, मनोज सिंह, मनोज यादव, शंकर प्रजापति, मदन महतो, संदीप कुमार, प्रसाद निधि, भास्कर झा, राशिद रजा अंसारी सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर टेंपल रोड मनईटांड़ कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।