Rajiv Gandhi Birth Anniversary 2020 : कांग्रेसियों ने मनाया स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म दिवस…
1 min read
Rajiv Gandhi Birth Anniversary 2020 : कांग्रेसियों ने मनाया स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म दिवस…
- जामताड़ा में कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया और उनके तस्वीर पर माल्यार्पण की।
- विधायक डॉ इरफान अंसारी के आवास में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल की अध्यक्षता में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
NEWSTODAYJ जामताड़ा : स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर जामताड़ा में कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया और उनके तस्वीर पर माल्यार्पण की। जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के आवास में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल की अध्यक्षता में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
मौके पर विधायक इरफान अंसारी भी उपस्थित थे और उन्हें श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित करने के पश्चात कहा कि राजीव गांधी युग पुरुष थे और उनकी दूरदर्शिता की नतीजा है कि आज देश में मोबाइल क्रांति संचार क्रांति देखने को मिल रहा है ।
भले ही आज राजीव गांधी नहीं हो लेकिन उनके प्रयास का नतीजा है कि आज हमारा देश सूचना और तकनीकी के क्षेत्र में इतना आगे बढ़ा है। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहे के नारे भी लगाए।