Railway news: धनबाद होकर वास्को द गामा के लिए चलेगी ट्रेन, चेक करें टाइमिंग और रूट
1 min read
Railway news: जसीडीह से धनबाद होकर वास्को द गामा (गोवा) के लिए नई ट्रेन चलेगी। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के अनुरोध पर रेलमंत्री ने नई ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन मडगांव (गोवा) होते हुए वास्को द गामा पहुंचेगी। ट्रेन का जो रूट तैयार हुआ है, उसके अनुसार ट्रेन जसीडीह से खुलकर मधुपुर, चित्तरंजन होते हुए धनबाद पहुंचेगी। यहां से रायपुर-हैदराबाद होते हुए वास्को द गामा जाएगी।
जसीडीह-वास्को द गामा को पूर्व से चल रही रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस के रूट पर चलाने का निर्णय लिया गया है। हैदराबाद तक ट्रेन उसी समय से चलेगी। वहां से वास्को द गामा के लिए इसकी टाइमिंग भी तय हो गई है। बहुत जल्द ट्रेन के नंबर और ठहराव की घोषणा की जाएगी। धनबाद से गोवा की तरफ जाने वाली यह पहली ट्रेन होगी।