
न्यूज़ सुने
|
Raghuvansh Prasad : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का निधन , हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जताया शोक…
NEWSTODAYJ रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में निधन हो गया है।रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद शनिवार रात उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू यूनिट में वेंटिलेटर पर रखा गया था। 74 साल के रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से एम्स में भर्ती थे।रघुवंश प्रसाद के एक करीबी ने बताया था।
कि आधी रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई , सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्वीट कर पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि रघुवंश जी एक सरल हृदय जननेता थे। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।आप को बतादे एम्स में एडमिट होने से पूर्व आरजेडी से दिया था इस्तीफा।रघुवंश प्रसाद सिंह ने एम्स में एडमिट होने से पूर्व ही आरजेडी से इस्तीफा दे दिया था। गुरुवार को ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली एम्स में भर्ती होने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह की आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को लिखी एक चिट्ठी सामने आई थी,
जिसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था, हालांकि लालू यादव ने उनके इस्तीफे को चिट्ठी के द्वारा नामंजूर कर दिया और उन्हें मनाने की कोशिश करते हुए कहा था कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं।रघुवंश प्रसाद ने एम्स से ही नीतीश कुमार को लिखा पत्र।रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक चिट्ठी भी एम्स से लिखी थी।
जिसमें उन्होंने वैशाली के विकास और मनरेगा योजना के तहत दी जाने वाली नौकरियों में बदलाव की मांग की थी। रघुवंश प्रसाद सिंह के आरजेडी छोड़ने की खबर ने बाद जेडीयू और बीजेपी ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा था कि विपक्षी दल अपने बड़ों का सम्मान करना नहीं जानते हैं।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा रघुवंश जी एक सरल हृदय जननेता थे। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) September 13, 2020