PROBLEM : जलजमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान…
1 min read
PROBLEM : जलजमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान…
- गंदा पानी नाली निर्माण नहीं होने के कारण सड़क पर ही जमा हो जाता है।
- ग्रामीण स्थानीय मुखिया, वार्ड सदस्य के अलावा विधायक सांसद से भी किए हैं।
NEWSTODAYJ साहिबगंज : मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का थाना के अन्तर्गत बेवा पंचायत क्षेत्र के ग्राम घोड़ाईपाड़ा में स्थानीय लोगों को मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या से छुटकारा नहीं मिल सका। जिस कारण स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीण रिंटू शेख,जीको शेख,अमिरुल शेख,इम्तियाज शेख,जुम्मन शेख सहित अन्य लोगों का कहना है.
कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी नाली निर्माण नहीं होने के कारण सड़क पर ही जमा हो जाता है। पानी का कहीं निकास नहीं है। जिस कारण हमेशा जलजमाव रहता है। लगातार पानी जमा रहने के कारण पानी सड़ता रहता है। जिस कारण मच्छरों की संख्या ज्यादा बढ़ गई है।आसपास के छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक गंदगी के कारण बार-बार बीमार पड़ रहे हैं।
यह भी पढ़े…TRIBUTE : कॉमरेड ए के राय के प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया…
लेकिन इस जलजमाव की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत हम सभी ग्रामीण स्थानीय मुखिया, वार्ड सदस्य के अलावा विधायक सांसद से भी किए हैं। ताकि इसका कोई निदान निकाला जा सके। लेकिन जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। हल्की बारिश होने पर भी जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है। लोगों को घर से निकलते समय गंदे पानी से ही हो कर आना जाना पड़ता है। यही एक ऐसा मुख्य सड़क है।
यह भी पढ़े…SUICIDE : युवक ने रस्सी के सहारे झूल कर जीवन लीला समाप्त कर ली , जांच में जुटी पुलिस…
जहाँ से पचास से अधिक ग्राम के लोग इस रास्ते होकर मुर्शिदाबाद जिला से आवागमन करते है। सरकार के द्वारा हर वार्ड में गली नाली का निर्माण करवाना है। लेकिन यहां नाली का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है।
यह भी पढ़े…PROBLEM-बरवाडीह-मंडल रोड जर्जर…हर बार केवल बन कर रह जाता है चुनावी मुद्दा….
जब इस संबंध में से जानकारी लिए तो बताया गया कि चयनित वार्डों में नाली गली का निर्माण करवाने के बाद ही दूसरे वार्डों में कार्य करवाना है। इसलिए इस वार्ड के लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।बहरहाल समस्या जितना भी पुराना क्युं न हो अधिकारियों को इधर ध्यान देना होगा।