Politics News : भूमि दाखिल-खारिज विधेयक की मंजूरी देकर हेमंत सरकार ने किया विश्वासघात – अमर बाउरी…
1 min read
Politics News : भूमि दाखिल-खारिज विधेयक की मंजूरी देकर हेमंत सरकार ने किया विश्वासघात – अमर बाउरी…
NEWSTODAYJ दुमका : झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदनकियारी से विधायक अमर बाउरी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमीन लूट का आरोप लगाते हुए कहा कि भूमि दाखिल-खारिज विधेयक की मंजूरी देकर सरकार ने जनता से विश्वासघात किया है। बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल से चुपके से भूमि दाखिल-खारिज विधेयक को पारित कराकर अपनी जनविरोधी नीति को स्पष्ट कर दिया है।
यह भी पढ़े…Bermo by-election : जानें क्या है लोगों की मांग, कांग्रेस के गढ़ को भेदना नहीं होगा आसान…
राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की महागठबंधन सरकार ने अभी तक राज्य की जनता को सिर्फ छलने का ही काम किया है। हेमंत सरकार भ्रष्टाचार की पोषक है।विधायक ने पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार द्वारा पारित नियोजन नीति को रद्द किए जाने के मसले पर कहा कि यह सरकार अन्य दूसरे मामले में बड़े-बड़े वकील को रख कर न्यायालय में पैरवी कराती है जबकि पांचवीं अनुसूची के इस मामले पर अदालत के आदेश के प्रति संवेदनहीनता दिखाने के कारण यह रद्द हुआ है।
हाल में सम्पन्न मानसून सत्र में सरकार के चेहरे का नकाब उतर गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिखावा के लिए लद्दाख से मजदूरों को हेलीकॉप्टर से बुलाते हैं और पुन: ट्रेन से पहुंचाते हैं। विधायक ने कहा कि दुमका वासियों को दिल मांगे मोर के बदले मुख्यमंत्री के नाम पर धोखा मिला है। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन होते ही हेमंत सोरेन द्वारा इस सीट से इस्तीफा दे देने से यहां की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है।