
न्यूज़ सुने
|
Politics News : कांग्रेस व झामुमो छात्रों-युवाओं को गुमराह कर रहे , छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे झारखंड सरकार – किसलय तिवारी…
NEWSTODAYJ धनबाद : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि जेईई मेंस की परीक्षा को लेकर कांग्रेस व झामुमो छात्रों-युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।भाजपा के नये कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो कांग्रेस जेईई मेंस का विरोध कर रही है झारखंड में,कॉंग्रेस के सत्ताधारी राजस्थान सरकार ने अपने यहां पंचायत सेवक स्तरीय परीक्षा इसी सितंबर महीना में आयोजित कर रखा है।
झारखंड में भी राज्य सरकार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय की परीक्षा तिथि इसी सितंबर महीने में घोषित कर रखी है। ऐसे में इनका जेईई मेंस का विरोध दिखावा भर है। यह क्या बात हुई कि जेएमएम और कांग्रेस की सरकार परीक्षा आयोजित करेगी तो कोरोना नहीं फैलेगा। जबकि भाजपा की सरकार आयोजित करेगी तो कोरोनावायरस फैल जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा रोकने का मतलब था छात्रों का 1 साल बर्बाद करना। उनके भविष्य से खिलवाड़ करना। इससे वे डिप्रेशन में जा सकते थे।
इसलिए यह जरूरी कदम है।भाजयुमो ने छात्रों के हित के लिए जगह-जगह सुविधा केंद्र का निर्माण किया है। यहां ठहरने, चाय-पानी, वाहन की व्यवस्था की गई है। हालांकि यह व्यवस्था राज्य सरकार को करनी थी। ओडिशा में भी गैर भाजपा सरकार है लेकिन वहां की सरकार ने काबिले तारीफ काम किया है। छात्रों के लिए आवागमन से लेकर ठहरनेे तक की व्यवस्थाएं की है। तिवारी ने कहा अपनी कमेटी का विस्तार जल्द करेंगे
और 2 से 3 दिन में इसकी घोषणा कर देंगे। तिवारी ने कहा कोचिंग सेंटर के संचालक शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए कोचिंग सेंटर चलाना चाहें तो उन्हें इसकी इजाजत मिलनी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से भी इस संबंध में पत्राचार किया है। तिवारी ने कहा कि पाली बढ़ाकर और सीटें कम करके शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए कोचिंग संचालन किया जा सकता है।