
Politics News : भाजपा विधायक ने भाजपा सांसद पर गुटबाजी का लगाया आरोप , कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय…
NEWSTODAYJ : दुमका के सांसद और सारठ के विधायक के बीच इन दिनों मनमुटाव चल रहा है। सारठ विधानसभा के भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने खुल कर दुमका सांसद का विरोध किया है। दुमका सांसद सुनील सोरेन पर गुटबाजी करने व उन्हें तर्जी तक नही देने का आरोप लगाया है। रणधीर सिंह के बयान पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
सारठ विधायक रणधीर सिंह ने जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि दुमका सासंद सुनील सोरेन शिला पट पर नाम लिखवाने के लिए हाय तौबा मचा रहे हैं। लेकिन सासंद ने आजतक कोई काम किया। कोई योजना नहीं लाया। उन्हें काम दिखाना होगा। काम लाना होगा। सिर्फ हायतौबा मचाने से काम नही चलेगा।रणधीर ने प्रोटोकॉल में सांसद का नाम जोड़ने की बात कही विधायक रणधीर सिंह ने दुमका सांसद सुनील सोरेन का नाम प्रोटोकॉल के तहत शिला पट पर नाम लिखवाने की बात स्वीकारी।
कहा कि जब कोई योजना केंद्र सरकार की रहेगी तो एक नंबर में सांसद का नाम रहेगा, दूसरे नंबर पर विधायक का नाम रहेगा। यदि राज्य संपोषित योजना रहेगी तो पहले विधायक का, फिर सांसद का नाम होगा।विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि जब सांसद सारठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं तो उन्हें फोन तक करना मुनाशिब नही समझता है।
सारठ में आते हैं तो सिर्फ गुटबाजी करते हैं। रणधीर सिंह ने कहा कि आप हमारे, और डॉ इरफान अंसारी दोनो का सांसद है। आपको वोट देकर जिताया है। आप हमें वोट नही दिया। इसलिए ऊंट को पहाड़ के नीचे आना होगा। सिर्फ शिला पट पर नाम लिखवाने के लिए सांसद नही है। काम के लिए सांसद बनाया गया है। आजतक क्या काम किये है बताइये।