
न्यूज़ सुने
|
POLITICS : भारत के संविधान और प्रजातंत्र एवं प्रजातांत्रिक संस्थाओं को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने दिया राज भवन के समक्ष एक दिवसीय धरना…
- धरने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत झारखंड कैबिनेट के तीनो मंत्री भी शामिल हुए।लेकिन सवाल उठता है।
- झारखंड मे operation कमल पे उन्होने कहा।भाजपा ने यंहा भी कांग्रेसी की थी।लेकिन सफल नहीं हो पाए।
NEWSTODAYJ रांची : प्रजातांत्रिक मूल्यों को और संविधान बचाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया।धरने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत झारखंड कैबिनेट के तीनो मंत्री भी शामिल हुए।लेकिन सवाल उठता है।
यह भी पढ़े…ARRESTED : बैंक अकाउंट से पैसा उड़ाने वाले चार साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
आखिर यह धरना क्यों।वहीं अगर सवाल की तह में हम जाते हैं।तो इसके पीछे देश में वर्तमान समय में चल रहे हैं अनकही ऑपरेशन कमल कि कहीं ना कहीं बात सामने आती है।ऐसा हम नहीं कह रहे हैं ये कहना है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का। रामेश्वर उरांव प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस वही रामेश्वर उरांव ने बातों ही बातों में , राजस्थान कांग्रेस के निर्वासित प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट पे भी निशाना साधा।
झारखंड मे operation कमल पे उन्होने कहा।भाजपा ने यंहा भी कांग्रेसी की थी।लेकिन सफल नहीं हो पाए।हल्ला हुआ और चोर भाग गए।भाजपा पे निशाना साधने मे प्रदेश कॉंग्रेस यंहि नही रुकी, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने तो सीधे भाजपा को चेतावनी ही दे डाली।वाइट आलमगीर आलम नेता कांग्रेस विधायक दल कुल मिलाकर देखा जाए तो राजस्थान की सरगर्मी वर्तमान समय में पूरे देश के राजनीतिक गलियारे में व्याप्त हो गई है।
कल फेसबुक लाइव के जरिए कांग्रेस ने देश भर में भाजपा के खिलाफ आवाज उठाई… वही आज राजभवन के समक्ष प्रदेश कांग्रेस ने धरना दिया, लोकतंत्र बचाने को लेकर।इस लोकतंत्र बचाओ धरने की जड़ में कहीं न कहीं राजस्थान की राजनीति साफ दिखाई दे रही है।अब देखना यह होगा कि यह राजस्थान की राजनीति की गर्मी कितने राज्यों को अपने तपिश में लेती है।और देश की जनता के सामने जनता के द्वारा चुने गए यह नेता क्या रंग लाते हैं।
बहरहाल राजस्थान की राजनीतिक हालात पर सबकी नजर है और जनता भी इंतजार कर रही है फैसले का।धरने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेस्वर उरांव, स्वाथ्य मन्त्री बन्ना गुप्ता समेत कोंग्रेस के कई नेता,प्रदेश प्रवक्ता और कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।