POLITICS : पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर देने के बाद बंगाल के मुख्यमंत्री ने भजपा पर निशाना साधा…
1 min read
POLITICS : पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर देने के बाद बंगाल के मुख्यमंत्री ने भजपा पर निशाना साधा…
- पत्रकार अपनी भतीजी से छेड़छाड़ करने वालों पर एफआइआर दर्ज कराने के लिए उन्हें यूपी में गोली मार दी गई थी।
- ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा व योगी सरकार पर निशाना साधा और तंज कसा, उन्होंने कहा कि देश में भय का माहौल हो गया है।
NEWSTODAYJ पश्चिम बंगाल : न्यूज़ ट्रैक पर आई एक दिल दहला देने वाली घटना, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या हो गयी। इस घटना को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा व योगी सरकार पर निशाना साधा और तंज कसा, उन्होंने कहा कि देश में भय का माहौल हो गया है। आवाजों को दबाया जा रहा है। मीडिया तक को नहीं बख्शा जा रहा है।
यह भी पढ़े…BUSINESS – चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, सोने का भी भाव रिकॉर्डतोड़
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले मंगलवार को भी ममता ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया था। उन्होंने कानपुर एनकाउंटर का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में हर तरफ ‘जंगल राज’ कायम है। एक ही घटना में कई पुलिसकर्मी मारे गए। आलम यह है कि योगी सरकार ने मामले में सबूत तक मिटवा दिए।
यह भी पढ़े…CRIME : अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाया , CCTV खंगालने में लगे पुलिस…
ममता ने ट्वीट किया, ‘एक निडर पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। अपनी भतीजी से छेड़छाड़ करने वालों पर एफआइआर दर्ज कराने के लिए उन्हें यूपी में गोली मार दी गई थी। देश में भय का माहौल हो गया है। आवाजों को दबाया जा रहा है। मीडिया को भी नहीं बख्शा जा रहा है।
यह भी पढ़े…DHANBAD NEWS : अज्ञात व्यक्ति को JCB की जोरदार टक्कर से हुई मौत…
जोशी के परिवार ने बताया था कि 20 जुलाई को गाजियाबाद के विजय नगर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने जोशी पर हमला कर दिया था, जिसके बाद बुधवार सुबह उन्हें एकअस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।