Political News: जेडीयू में बड़ा बदलाव, जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ललन सिंह….
1 min read
Political News: जेडीयू में बड़ा बदलाव, जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने ललन सिंह….
NEWSTODAYJ_POLITICS:जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया गया है। जेडीयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बनाया गया है। आरसीपी सिंह की जगह अब पार्टी को ललन सिंह संभालेंगे। ललन सिंह नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में शामिल हैं। दिल्ली में हुई इस मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। बता दें कि दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में सर्वसम्मति से ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।
वहीं केंद्रीय मंत्री आरसीपीसी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल थे।