Plastic free india : प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुरुआत…
1 min read
Plastic free india : प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुरुआत…
NEWSTODAYJ : लातेहार बरवाडीह में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार से प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ लेने का आह्वान किया और उनके बीच थैला बांटा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे भाजपा के नवनियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह उर्फ नान्हू सिंह ने बरवाडीह प्रखण्ड मुख्यालय के बाजार शेड से इस अभियान की शुरुआत की।
यह भी पढ़े…Corona Test : कोरोना जांच के लिए लिया गया 130 लोगों का सैंपल…
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक उपयोग करने से लोगों की कई तरह की बीमारी उत्पन्न हो रही है। अब लोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। यह अभियान तब ही साकार हो पाएगा, जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे। अभियान
एक दिन नहीं सभी को प्रत्येक दिन चलाना होगा। साथ ही लोगो को सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। लोग इस अभियान को बेहतर बना सकते हैं। अपने घर के आस-पास और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करें।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्णा सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत एवं सुंदर भारत बनाने को लेकर प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत की है। आज सभी को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का शपथ लेने की जरूरत है। प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने से लोगों को कई बीमारी से बच सकते है।
यह भी पढ़े…Coeonavirus : कोरोना के 847 मरीज मिले, 10 की हुई मौत…
इस दौरान दो सौ लोगों के बीच झोला का वितरण किया वही मोके पर भाजपा चतरा नमो एप्प संयोजक दिलीप कुमार यदुवंशी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सिंह, अमृत सिंह ,छोटू राजा, पंकज यादव, व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विनोद प्रसाद गुप्ता आजसू नेता विरेंद्र ठाकुर संतोष सिंह, विक्रांत कुमार कश्यप, विकास सिंह,ओम प्रकाश गुप्ता,बैजनाथ प्रसाद,नवल किशोर समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।