
न्यूज़ सुने
|
Online knowledge2020 : जन्माष्टमी का एक ऑनलाइन उत्सव आयोजित किया गया…
- डीएवी बरकाकाना में जन्माष्टमी का एक ऑनलाइन उत्सव आयोजित किया गया।
- बच्चों को सबसे पहले इस बात की जानकारी दी गयी कि इस त्योहार को इतनी भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ क्यों मनाया जाता है।
NEWSTODAYJ रांची : रामगढ़ जिले में जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों को सामाजिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान की गई। इस अवसर पर डीएवी बरकाकाना में जन्माष्टमी का एक ऑनलाइन उत्सव आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागी मुख्य रूप से एलकेजी से द्वितीय वर्ग तक के बच्चों ने शिरकत की।
यह भी पढ़े… Attempt to commit suicide : दामोदर नदी में युवती ने लगाई छलांग , पीएमसीएच रेफर…
बच्चों को सबसे पहले इस बात की जानकारी दी गयी कि इस त्योहार को इतनी भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ क्यों मनाया जाता है। शिक्षकों ने सबसे पहले भगवान कृष्ण को समर्पित एक भजन गाया। एलकेजी और यू के जी के बच्चों ने भगवान कृष्ण की बचपन की घटनाओं के आधार पर नाटक प्रस्तुत किए।
कक्षा प्रथम और द्वितीय के बच्चों ने भजन के साथ उस सर्वशक्तिमान की प्रशंसा में नृत्य किया।विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डॉ उर्मिला सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके ज्ञान का परीक्षण किया।
यह भी पढ़े…Janmashtami 2020: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज , गुब्बारे , लाइट से सज धज कर तैयार मंदिर…
बच्चों को सांस्कृतिक रूप से जागरूक करने हेतु उनसे कुछ सवाल पूछे। साथ ही भगवान कृष्ण के जीवन आधारित कुछ घटनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वे अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का ध्यान रखें। भगवान कृष्ण की तरह स्फूर्तिवान रहें और भगवा