
Onam festival 2020 : प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी ओणम की बधाई, कहा- इसमें मनाया जाता है सद्भाव का उत्सव…
- मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ओणम पर शुभकामनाएं यह एक अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है।
- ओणम पर्व का कृषि और किसानों से गहरा संबंध रहा है यह पर्व ऐसे समय पर मनाया जाता है।
NEWSTODAYJ : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओणम के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अनूठा त्योहार है जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ओणम पर शुभकामनाएं यह एक अनूठा त्योहार है।
जिसमें सद्भाव का उत्सव मनाया जाता है। यह हमारे मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी एक मौका होता है। मैं कामना करता हूं कि हर किसी को खुशी और अच्छी सेहत मिले। मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी ओणम के बारे में विस्तार से चर्चा की थी।
Greetings on Onam. This is a unique festival, which celebrates harmony. It is also an occasion to express gratitude to our hardworking farmers. May everyone be blessed with joy and best health. pic.twitter.com/4pjpGRKk6Q
— Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2020
अपने ट्वीट के साथ उन्होंने इसकी एक क्लिप भी साझा की। उन्होंने कहा था कि ओणम बड़ी तेजी से एक अंतरराष्ट्रीय त्योहार बनता जा रहा है। इसकी धूम आज विदेशों तक पहुंच गई है। ओणम पर्व का कृषि और किसानों से गहरा संबंध रहा है यह पर्व ऐसे समय पर मनाया जाता है जब दक्षिण भारत में फसल पक कर तैयार होती हैं।