Oath Of Chief Minister: पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, बनेंगे राज्य के युवा सीएम…
1 min read
Oath Of Chief Minister: पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, बनेंगे राज्य के युवा सीएम…
NEWSTODAYJ_Oath of Chief Minister:पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहले वे कल ही शपथ लेने वाले थे लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। शपथ लेने के बाद वे राज्य के सबसे युवा सीएम भी बन जाएंगे।
खटीमा से भाजपा के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। धामी आज शपथ ग्रहण करेंगे। चुनावी साल में भाजपा ने युवा चेहरे पर दांव खेला है। 45 वर्षीय धामी छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हैं। धामी के नाम की घोषणा करके भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर चौंकाया। मुख्यमंत्री की दौड़ में गिने जाने वाले दिग्गज नेता सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धनसिंह रावत समेत कई बड़े नाम निर्णायक क्षणों में पिछड़ गए।
शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में 45 वर्षीय धामी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। नाम की घोषणा के बाद धामी राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल को उन्हें भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुने जाने की सूचना दी और सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया। रविवार को राजभवन में शाम छह बजे शपथग्रहण समारोह होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने धामी के नाम का प्रस्ताव किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरबंस कपूर, रेखा आर्य और ऋतु खंडूड़ी ने उनके नाम का अनुमोदन किया। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने धामी के नाम की घोषणा की। उनके नाम की घोषणा के साथ उनके समर्थन में जिंदाबाद के नारे गूंज उठे। बैठक संपन्न होने के बाद धामी वरिष्ठ नेताओं के साथ राजभवन के लिए रवाना हो गए।
बैठक से पहले ही धामी के नाम का खुलासा
भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक शुरू होने से पहले ही पुष्कर सिंह धामी के नाम का खुलासा हो गया। बाहर उनके समर्थन में जिंदाबाद के नारे भी गूंजने लगे। बाद में बैठक में उनके नाम की घोषणा हो गई