
न्यूज़ सुने
|
Oath 2020 : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में 404 जवानों ने देश सेवा की शपथ ली ,पीआरसी में शानदार कसम परेड का आयोजन किया…
NEWSTODAYJ : रामगढ़ पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में 404 जवानों ने देश सेवा की शपथ ली है। गुरुवार को मौके पर पीआरसी में शानदार कसम परेड का आयोजन किया गया किला हरी ड्रिल स्कवायर में नव प्रशिक्षित जवानों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। 9 महीने के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत इन नव प्रशिक्षित जवानों ने दर्शनीय परेड की।
रेजिमेंटल बैंड कि धुन ‘कदम कदम बढाये जा’ के साथ अंतिम पग की ओर प्रस्थान किया।इन जवानों ने धार्मिक ग्रंथ ‘श्रीमद् भगवत गीता’ और ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ को साक्षी मान कर राष्ट्र के संविधान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की शपथ ग्रहण की। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नरेंद्र सिंह चारग ने इन नव जवानों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण होने पर बधाई देते हुए।
भविष्य में आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया। उन्होंने सभी को एक जुट होकर कठिन परिश्रम के साथ काम करते हुए रेजिमेंट और भारतीय सेना को गौरवांवित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होनें सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अव्वल दर्जे का प्रदर्शन करने वाले नव प्रशिक्षित जवानों को मैडल तथा पुरस्कार प्रदान किये।