NEWS UPDATE:मेला घूमने गए साली को लेकर फरार हो गया जीजा
1 min read
NEWSTODAYJ_समस्तीपुर: मेला घूमाने के बहाने साली को लेकर फरार हो गया जीजा। नवमी को जीजा-साली मेला घूमने की बात कहकर घर से निकले थे। कई दिन बाद भी दोनों घर नहीं लौटे। परिजनों ने दोनों काफी खोजबीन की। मगर दोनों का कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस दोनों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। बार-बार लोकेशन चेंज करने की वजह से पुलिस दोनों तक पहुंच नहीं पा रही है। मामला समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़े….Jharkhand news:नाबालिग का शव बरामद,प्रेमी पर हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप
बेगूसराय जिला के सौंथ निवासी राजीव यादव दशहरा के मौके पर अपने ससुराल गया हुआ था। इस दौरान उसे अपनी साली से प्यार हो गया। मेला घूमाने के बहाने साली को लेकर घर से निकला और फरार हो गया। घर पर पत्नी उसके लौटने का इंतजार करती रही, पर वह नहीं आया। कई दिनों तक परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की। फोन से भी संपर्क करने का प्रयास किया, मगर नहीं हो सका। थक-हारकर लड़की के भाई ने रोसड़ा थाने में मामला दर्ज कराया और बहन की बरामदगी की गुहार लगाई।