NAXALITE ARRESTED : झारखंड के तीन नक्सलियों को गुजरात एटीएस ने किया गिरफ्तार , एसपी ने कहा…
1 min read
NAXALITE ARRESTED : झारखंड के तीन नक्सलियों को गुजरात एटीएस ने किया गिरफ्तार , एसपी ने कहा…
- इसमें से बबीता कच्छप पत्थलगड़ी आंदाेलन की मास्टरमांइड बताई जा रही है।
- खूंटी पुलिस लंबे समय से बबिता की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।
NEWSTODAYJ : झारखंड के 3 नक्सलियों को गुजरात एटीएस ATS ने गिरफ्तार किया है। सामू औरेया, बिरसा औरेया और बबीता कच्छप की गिरफ्तरी हुई है। इसमें से बबीता कच्छप पत्थलगड़ी आंदाेलन की मास्टरमांइड बताई जा रही है। तीनों की गिरफ्तारी गुजरात के महिसागर जिले के संतरामपुर से हुई है। रांची-खूंटी के आसपास के इलाकों में पत्थलगड़ी के दौरान यूसुफ पूर्ति के साथ बबीता कच्छप पत्थलगड़ी की मुख्य मास्टर माइंड थी। बबीता की गिरफ्तारी के बाद संगठन के अब बड़े नेताओं में यूसुफ पूर्ति ही बचा है। सामू औरेया और बिरसा औरेया दोनों भाई बताए जा रहे हैं।
खूंटी पुलिस लंबे समय से बबिता की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। बबिता के ऊपर यहां के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। इसमें असंवैधानिक पत्थलगड़ी करवाने, देशद्रोह सहित अन्य मामले शामिल हैं। खूंटी जिले के भंडरा में एसपी सहित दर्जनों जवानों को बंधक बनाने में भी बबिता शामिल थी। इसके अलावा मुरहू में असंवैधानिक बैंक खोलने और पूर्व सांसद कडिय़ा मुंडा के आवास से गार्डों को अगवा कर उनका हथियार लूटने में भी उसकी संलिप्तता सामने आई थी।
इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों में हुई पत्थलगड़ी में भी शामिल होने में उसकी संलिप्तता भी बताई जाती रही है। पत्थलगड़ी के कई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद से बबिता की गिरफ्तारी के लिए खूंटी पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पर, उसे सफलता नहीं मिल सकी। पत्थलगड़ी के मास्टरमाइंड यूसुफ पूर्ति के हर अभियान में बबिता कच्छप उनके साथ थी।
यह भी पढ़े…PROBLEM : 102 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग,उपभोक्ता ने बिजली विभाग को दिया आवेदन…
‘गुजरात में बबिता गच्छप और उसके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी की सूचना मिली है। पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है। पुष्टि होने के बाद बबिता को रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।’आशुतोष शेखर, एसपी खूंटी।