
Mind matter : प्रधानमंत्री 68वां बार मन की बात आज करेंगे , जानिए क्या कुछ रहेगी खास…
NEWSTODAYJ : नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए आज सुबह 11 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह उनका 68वां कार्यक्रम होगा। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया था।
माना जा रहा है कि मन की बात में प्रधानमंत्री कोरोना संकट के बीच अनलॉक 4 को लेकर अपनी बात लोगों से साझा कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस में 7 सितंबर से मेट्रो सर्विस फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दी गई है। लिहाजा माना जा रहा है कि पीएम लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इस संकट में आगे बढ़ने का संदेश दे सकते हैं।
इसके पिछली मन की बात में पीएम मोदी ने कहा था कि भारतीयों को पब्लिक प्लेस पर मास्क हटाने से पहले उन फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मचारियों के बारे में सोचना चाहिए, जो मार्च से जी जान से अपने काम में लगे हैं। मोदी ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि मास्क पहनना असहज हो सकता है, लेकिन महामारी को हराने के लिए इसे पहनना महत्वपूर्ण है।
PM Modi to address nation through 'Mann Ki Baat' today
Read @ANI Story | https://t.co/zl66RNa0dy pic.twitter.com/0vgh6BBsAg
— ANI Digital (@ani_digital) August 30, 2020