Medical contribution : झारखंड शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्वास्थ्य में सुधार नहीं, चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित…
1 min read
Medical contribution : झारखंड शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्वास्थ्य में सुधार नहीं, चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित…
NEWSTODAYJ रांची : राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की सेहत में सुधार नहीं हो रहा है। स्थिति अब भी जस की तस बनी है। आक्सीजन सेचुरेशन भी 90 से 95 के बीच है। वहीं फेफड़े में 80 फीसद संक्रमण बरकरार है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।
बोर्ड में रिम्स के वरीय चिकित्सकों को रखा गया है, जो शिक्षा मंत्री को वैल्यू एडेड चिकित्सीय लाभ देंगे। टीम में क्रिटिकल केयर के हेड डा। प्रदीप भट्टाचार्य, काíडयोलाजी के डा। हेमंत नारायण राय, मेडिसिन के डा। उमेश प्रसाद और टीबी एंड चेस्ट के डा। ब्रजेश मिश्रा को शामिल किया गया है।
मंत्री बन्ना गुप्ता ने संबंधित चिकित्सकों को मेडिका अस्पताल प्रबंधन के साथ प्रतिदिन समन्वय कर शिक्षा मंत्री की चिकित्सा में योगदान देने को कहा है। इधर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का इलाज कर रहे चिकित्सक डा। विजय मिश्रा के अनुसार उनकी स्थिति में खासा सुधार नहीं है। मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
यह भी पढ़े…District president : अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साहिन परवेज बने…
हर दिन उनका एक्सरे किया जा रहा है। फेफड़े के संक्रमण में कोई सुधार नहीं है। फिलहाल वे नॉन इनवेसिव वेंटीलेटर और 100 प्रतिशत हाई फ्लो आक्सीजन पर हैं, ऐसे में सिटी स्कैन संभव नहीं है। जैसे ही हाई फ्लो आक्सीजन का स्तर कम होगा तो वेंटीलेटर में भी सिटी स्कैन करने की कोशिश की जाएगी।