Maradona died : पीएम मोदी ने महान फुटबॉलर माराडोना के निधन पर किया शोक व्यक्त…
1 min read
Maradona died : पीएम मोदी ने महान फुटबॉलर माराडोना के निधन पर किया शोक व्यक्त…
NEWSTODAYJ : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया,”डिएगो माराडोना फुटबॉल के एक उस्ताद थे, जिन्होंने वैश्विक लोकप्रियता का आनंद लिया। अपने पूरे करियर के दौरान, उन्होंने हमें फुटबॉल के मैदान पर कुछ बेहतरीन खेल के क्षण दिए। उनके असामयिक निधन ने हम सभी को दुखी किया है। उनकी आत्मा को शांति मिले।बता दें कि बुधवार 25 नवंबर को डिएगो माराडोना का 60 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
यह भी पढ़े…26/11 accident : अमित शाह ने मुंबई हमले में शहीदों को किया नमन…
माराडोना को सबसे महान फुटबॉलरों में से एक माना जाता है। उनका पेशेवर फुटबॉल करियर 21 सालों तक चला। उन्होंने 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाया था।इस टूर्नामेंट में उनका विश्व प्रसिद्ध गोल भी शामिल है, जिसे “हैंड ऑफ गॉड” के नाम से जाना जाता है। इसी गोल की मदद से अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। माराडोना बोका जूनियर्स, नपोली और बार्सिलोना के लिए क्लब फुटबॉल खेल चुके हैं। दुनिया भर में उनकी बहुत फैन फॉलोइंग रही है। ड्रग्स और शराब की लत के चलते वह कई बार विवादों में भी रह चुके हैं।