Mann Ki Baat : पीएम मोदी 2021 में पहली बार आज देशवासियों से साझा करेंगे विचार…
1 min read
Mann Ki Baat : पीएम मोदी 2021 में पहली बार आज देशवासियों से साझा करेंगे विचार…
NEWSTODAYJ : नई दिल्ली। नए साल में आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम तब हो रहा है जब राजधानी नई दिल्ली में नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चरम पर है। खास बात यह है कि अब विपक्षी दलों के नेता भी इस आंदोलन का लेकर खुलकर सामने आ गए हैं।
साथ ही एक दिन बाद देश का आम बजट भी लोकसभा में पेश किया जाएगा।पीएम मोदी शनिवार को सर्वदलीय बैठक में कहा था कि संसद में इस मुद्दे पर सार्थक चर्चा हो सकती है। साथ ही किसान संगठनों को भी संदेश दिया था कि चर्चा फिर से शुरू की जानी चाहिए। सरकार आज भी अपने प्रस्ताव पर कायम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप उस प्रस्ताव पर सोच विचार कर लें।
Tune in tomorrow, 31st January at 11 AM. #MannKiBaat pic.twitter.com/RaZajkjDoF
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2021
मैं आपके एक फोन कॉल का इंतजार कर रहा हूं।आज पीएम मोदी मन की बात में किसान आंदोलनों पर भी विचार रख सकते हैं। बता दें कि हर बार इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी बेहद महत्वपूर्ण मसलों पर अपने विचार देशवासियों के साथ साझा करते हैं। मन की बात कार्यक्रम का यह 73 संस्करण है।