Mahatma Gandhi’s statue damaged : महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलने के बाद लोग आक्रोशित…
1 min read
Mahatma Gandhi’s statue damaged : महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलने के बाद लोग आक्रोशित…
NEWSTODAYJ हजारीबाग : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का योगदान देश की स्वतंत्रता में बहुत महत्वपूर्ण है।शायद इसीलिए उनके अच्छे कार्यों के कारण देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनका सम्मान किया जाता है। उनके फॉलोअर्स की संख्या भी अच्छी खासी है।देश के संसद परिसर से गांधी जी की प्रतिमा भी देश में लगी हुई है।
यह भी पढ़े…Crime News : एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली के साथ दो युवक गिफ्तार…
झारखंड के हजारीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और हजारीबाग सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस ने कहा, “महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है और हम यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि प्रतिमा खुद गिरी या बर्बरता हुई। हम सीसीटीवी फुटेज भी खोज रहे हैं।
और कुछ लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।” बापू की यह प्रतिमा हजारीबाग शहर के कुम्हार टोली में महात्मा गांधी के स्मारक स्थल पर लगी थी, जिसे क्षतिग्रस्त पाया गया है। प्रतिमा स्थल की निगरानी महात्मा गांधी स्मारक समिति द्वारा की जाती है, जिसमें कहा गया है कि बापू की यह प्रतिमा 1948 में गांधीजी के स्मारक के रूप में स्थापित की गई थी।आज अफजल गुरु की बरसी भी है, इस मामले को अफजल गुरु के साथ भी जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े…Elephant panic : गजराज ने एक को कुचल कर मारा व एक घायल…
जनवरी 2020 में, गुजरात के अमरेली जिले में, कुछ लोगों ने हरि कृष्ण की झील के पास महात्मा गांधी की एक मूर्ति को तोड़ दिया, इस घटना के सामने आने पर नाराजगी हुई और पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और इसकी जांच की।