Lal Bahadur Shastri Jayanti : लाल बहादुर शास्त्री के 116 में जयंती पर किया गया श्री राम खिचड़ी का वितरण….
1 min read
Lal Bahadur Shastri Jayanti : लाल बहादुर शास्त्री के 116 में जयंती पर किया गया श्री राम खिचड़ी का वितरण….
NEWSTODAYJ लातेहार : बरवाडीह क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष सह समाजसेवी रवि कुमार सिंह के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच श्री राम खिचड़ी का वितरण बरवाडीह प्रखंड के हेंदेहास के परहिया टोला में किया गया।श्री राम खिचड़ी वितरण के दौरान रवि कुमार सिंह ने कहा गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कृषि के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाले स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के
यह भी पढ़े…Gandhi Jayanti : महात्मा गांधी की 151वें जयंती मनाई गई…
116 में जन्म उत्सव पर उनको नमन करते हुए गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी का वितरण किया जा रहा है ताकि लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर जिसमें भारत में हरित क्रांति को लाया भारत में खाद्यान्न की कमी को हरित क्रांति के माध्यम से दूर किया उन्हीं के देश में उनके जन्मदिन पर कोई भूखा ना रह सके साथ ही साथ यह भी प्रयास किया जा रहा है।
कि आने वाले समय में इस तरह के कार्य लगातार क्षत्रिय महासभा की ओर से किया जाएगा वही मोके पर टिकू तिवारी ,गोपी कुमार सिंह,पुटुन सिंह ,राजन मिश्रा, रिशु मिश्रा, राजा समेत और सँख्या मैं लोग मौजूद रहे।