
Karam Festival 2020 : करम पूजा महोत्सव में पहुची विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह , बच्चों के संग विधायिका ने भी नृत्य की…
NEWSTODAYJ : धनबाद जिले झरिया विधानसभा क्षेत्र के डुमरी नीचे बस्ती में करम पूजा महोत्सव मनाया गया है। मुख्य अतिथि झरिया विधायिका सह झारखंड विधानसभा सचेतक पूर्णिमा नीरज सिंह डुमरी नीचे बस्ती शिव मंदिर के पास विधायक का स्वागत 11 वर्ष की दीपा कुमारी ने गुलदस्ता भेट कर किया।वही कर्मा पूजा महोत्सव को लेकर बच्चों के संग विधायिका ने भी नृत्य की।
जिससे बच्चों काफी उत्साहित हुए।वही इस पर्व को लेकर कहा कि झारखंड के सभी पर्व प्रकृति है।इससे झारखंड में खुशहाली होती है।ग्रामीणों ने बिनोद पुल के बारे में बताया कि सरकार द्वारा पुल का निर्माण तो कर दिया गया है लेकिन इतने वर्ष होने के बाद भी यह पुल मुख्य सड़क से नही जुड़ी है कोई सड़क नही होने से सभी को काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ता है।इस विषय पर श्रीमति सिंह ने कहा कि जहां तक हो सके इस सड़क को बनवाने का काम किया जायेगा।
ये प्राकृतिक पर्व करम पूजा बहन अपने भाइयों का लंबी उम्र के लिए जावा लगाकर 9 दिन विधि विधान से नृत्य एवं गीत गाकर लंबी उम्र की कामना करती है। इस खुशी के पल पर झरिया विधायक का पूर्णिमा नीरज सिंह ने सभी बहनों के साथ जावा के चारों ओर नृत्य कर खुशी मनाई ।
छोटेलाल महतो,मनोज महतो,गणेश महतो, अर्जुन महतो, रोहित ,उत्तम ,अशोक तथा नृत्य एवं करमा पूजा मनाते बहने डोली कुमारी, ममता कुमारी, पूनम कुमारी ,राखी, रेशमा, शिवानी, पूजा, रिंकी, स्नेहा, पूजा महतो, छोटी ,राखी ,पायल ,चंपा, आशा ,नैना ,मधु हिंदू, परी ,सोनाली देवी, भारतीय देवी ,नीलम, संगीता देवी ,पूजा देवी, रूबी ,मामूनी, शुभम उपस्थित थे।भीम महतो ,किरण महतो , अनिता महतो , सुमन बनुवार , रेणु महतो , अमित महतो , संतोष महतो आदि थे