JMM के 48वां स्थापना दिवस पर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धनबाद की धरती पर आगमन
1 min read
JMM के 48वां स्थापना दिवस पर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धनबाद की धरती पर आगमन
NEWS TODAY- झारखंड मुक्ति मोर्चा के 48वां स्थापना दिवस पर सूबे के मुख्यमंत्री का आगमन धनबाद की धरती पर हो चूका हैl इस स्थापना दिवस को और भी ऐतिहासिक बनाने के लिए धनबाद के गोल्फ ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजाया गया हैl आप को बता दे मुख्यमंत्री के स्वगात के लिए तरह तरह के मनोरंजन के साधन के इंतजाम किए गए हैl बस कुछ ही देर में मंच पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुचेंगे और अपने कार्यकर्ताओं के बीच आकर लोगो को संबोधित करेंगे। आपको बता दे की काफी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने के लिए जमे है इसके साथ ही कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा हैl
बताते चले की इसी स्थान पर 4 फरवरी, 1973 को झामुमो की स्थापना हुई थी। यहां हर साल झामुमो अपना कार्यक्रम कर स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाता है। बता दें कि ये 48वां स्थापना दिवस इसलिए भी खास है की झारखंड में झामुमो की सरकार बनी है और झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता पर काबिज है।
ये भी पढ़े-सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में प्रखण्ड टॉप कर सुजीत ने बढ़ाया पलामू प्रमण्डल का मान