
Weather Update: झारखंड के सभी जिलों में 15 अगस्त तक बारिश, इन जिले में हो सकती तेज बारिश..
- 15 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। इधर, रांची व आसपास के क्षेत्रों में।
- मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून एक बार फिर से कमजोर पड़ गया है।
NEWSTODAYJ : झारखंड में अगले तीन दिनों तक सभी स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 15 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। इधर, रांची व आसपास के क्षेत्रों में, और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, बाेकारो, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इस दौरान गर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून एक बार फिर से कमजोर पड़ गया है। इस वजह बुधवार को राज्य में एक दो जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गयी है। बताया जा रहा है कि नौ जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।
विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक बोकारो में 23, चतरा में 24, देवघर में 47, गुमला में 52, खूंटी में 40, पाकूड़ में 36, साहिबगंज में 34, सरायकेला-खरसावां में 32 और पश्चिमी ङ्क्षसहभूम में 23 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।वहीं मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में एक कम दवाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य में बन रहा है।
इसका असर शुक्रवार से रांची सहित पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। गुरुवार को रांची का मौसम सामान्य रहेगा। दिन में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में इजाफा होने की संभावना है। शहर में दिन में एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है।