
Jharkhand weather : झारखंड राज्य के इन जिलों में कल हो सकती बारिश , वज्रपात भी होने की संभावना , मौसम विभाग जरी की अलर्ट…
NEWSTODAYJ : झारखंड में पिछले दो दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया है। इससे पिछले 24 घंटों में कुछ राज्यों में ही हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में सामान्यतः सभी जिलों में हल्के बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। एक कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर बन रहा है।
यह बजी पढ़े…Satchel charge : पुलिस को मिली बड़ी सफलता , भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया…
इसका असर झारखंड समेत आसपास के राज्यों में देखने को मिल सकता है।ये कम दबाव का चक्रवातीय क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक सितंबर को राज्य में बारिश होने की संभावना है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेल-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना है।शनिवार को पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा के कुरडेग में 26 मिमी रिकॉर्ड की गई।
राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री चाईबासा में और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34 डिग्री जमशेदपुर में रिकॉर्ड की गई। रविवार को तापमान में सामान्य बदलाव होने की संभावना है। हालांकि ये सामान्य के आसपास ही रहेगा।