Jharkhand news:52 बर्षीय व्यक्ति ने पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
1 min read
NEWSTODAYJ_बोकारो जिला के चंद्रपुरा थाना के बंदियों पंचायत अंतर्गत हथियापत्थर गांव के 52 बर्षीय शंकर ठाकुर ने शुक्रवार की रात्री को जेहराघुटु में पलास के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े….Jharkhand news:30 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी माओवादी रमेश गंझू को किया गया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना प्रभारी दुलर चौड़े दल बल के साथ धटना स्थल पर पहुचकर परिजनों से सारी जानकारी लेते हुए शव को झुलते फंदे से उताकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु चास भेजा गया।
घटना को लेकर मृतक के बेटा राजू कुमार ठाकुर ने बताया कि बगल घर मे मीटिंग के लिए शुक्रवार शाम चार बजे बुलाया गया था जिसके बाद वह घर लौट कर नही आये तब जाकर हमलोग काफी खोजबीन करना शुरू की लेकिन कहीं पता नही चला।
उन्होंने अपना मोइबल भी घर मे ही छोड़ दिया था। रात को करीबन 11बजे घर के पीछे जेहराघुटु में पलास के पेड़ में फांसी के फंदे से झूलता हुआ देखा। तब जाकर सभी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिता जी फांसी नही लगा सकते है।उनको किसी ने मार कर लटका दिया होगा। साथ ही कहा कि यदि वे अपने से फांसी लगाते तो उनका पैर जमीन से सट्टा नही होता।
घटना को लेकर परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है। इस संबंध में चंद्रपुरा थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने कहा कि शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई का पता चल पायेगा। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही खुलासा होगा।