Jharkhand news:21 वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद,ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
1 min read
NEWSTODAYJ_दुमका:-जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहरीडीह पंचायत के नावाडीह गांव से पुलिस ने एक 21 वर्षीय महिला सिंधु देवी की संदिग्ध अवस्था में लाश बरामद की है। मृतका का मायका रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोची खमार बताया जा रहा है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के मायके वालों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व सिंधु की शादी जरमुंडी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी सिकंदर कुँवर के साथ की थी।
यह भी पढ़े…Jharkhand news:13वीं झारखंड राज्य तलवारबाजी प्रतियोगिता का हुआ आगाज