Jharkhand News : महिला सुरक्षा को लेकर झारखंड पुलिस ने अपना मास्टरप्लान योजना तैयार – डीजीपी…
1 min read
Jharkhand News : महिला सुरक्षा को लेकर झारखंड पुलिस ने अपना मास्टरप्लान योजना तैयार – डीजीपी…
NEWSTODAYJ रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी एमवी राव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर झारखंड पुलिस ने अपना मास्टरप्लान तैयार कर लिया है।महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म और छेड़खानी के मामले को लेकर भी हमारी पूरी तैयारी है और योजना को तैयार कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के साथ, नशे और बाइकर्स गैंग के खिलाफ भी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
नए प्रोटोकॉल के तहत थानेदार, डीएसपी और एसपी को जिम्मेदारी दी गई है।झारखंड डीजीपी एमवी राय ने यह भी बताया कि लिक्कर और ड्रग्स के लिए थानेदार जवाबदेह होंगे तो बाइकर्स और हवाई फायरिंग के मामले में डीएसपी की जवाबदेही बनती है।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : ट्रेंकर में लगी आग ,बड़ा हादसा टला , अग्निशमन की गाड़ी मोके पर पहुंची…
इसके साथ ही महिला की संदेहास्पद मौत की जवाबदेही एसपी को दी गई है।जानकारी साझा करते हुए झारखंड डीजीपी एमवी राव ने कहा कि नशे के खिलाफ स्टेट लेवल की टीम बनाई जाएगी, अगर किसी थाना क्षेत्र में अगर अभियान के बावजूद स्टेट लेवल टीम को अवैध नशे की खेप बरामद हुई तो थानेदार को शो कॉज नोटिस जारी होगा।