Jharkhand News : सिदो-कान्हो मुर्मू के वंशज का दिल्ली एम्स में होगा इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जन को दिया निर्देश…
1 min read
Jharkhand News : सिदो-कान्हो मुर्मू के वंशज का दिल्ली एम्स में होगा इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जन को दिया निर्देश…
NEWSTODAYJ रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर साहेबगंज के सिविल सर्जन को अमर शहीद सिदो-कान्हो के वंशज के इलाज के लिए निर्देश दिया है। उनके बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जाएगा। अमर शहीद के वंशज के इलाज का पूरा खर्च झारखंड सरकार वहन करेगी। बता दें कि अमर शहीद के वंशज छोटा मंडल मुर्मू ब्रेट टीबी से पीड़ित हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि मामले में सिविल सर्जन साहेबगंज को निर्देश दिया गया है,
उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जाएगा, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।बता दें कि झामुमो विधायक सीता सोरेन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक ट्वीट डाला था जिसमें उन्होंने सिदो-कान्हो मुर्मू के वंशज छोटा मंडल मुर्मू के इलाज के लिए कुछ लोगों द्वारा चंदा इकट्ठा करने की तस्वीर भी पोस्ट की थी। साथ ही सीता सोरेन ने लिखा था कि ब्रेन टीबी से पीड़ित छोटा मंडल मुर्मू के लिए समाज के लोगों द्वारा चंदा इकट्ठा करना दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस विषय को गंभीरता से लेने का आग्रह भी किया है।
मामले में सिविल सर्जन साहेबगंज को निर्देश दिया गया है, उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जाएगा, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं, इनके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।@HemantSorenJMM @SinghRPN https://t.co/ypoYXbgEqu
— Banna Gupta (@BannaGupta76) October 8, 2020