Jharkhand News : शहीद जवान का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, आज पैतृक गांव चान्हो में अंतिम संस्कार…
1 min read
Jharkhand News : शहीद जवान का पार्थिव शरीर रांची लाया गया, आज पैतृक गांव चान्हो में अंतिम संस्कार…
NEWSTODAYJ रांची : लद्दाख में तैनात चान्हो के शहीद जवान अभिषेक साहू का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव चान्हो स्थित चोरेया में किया जाएगा। शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए लोग सुबह से ही चन्हो के चौक-चौराहे पर जुट गए। कई युवक तिरंगा लेकर उनके गांव पहुंचे हैं। इससे पूर्व शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात रांची लाया गया। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, राज्य के मंत्री चंपई सोरेन समेत सेना और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : कार और हाइवा के बीच टक्कर , चार लोग गंभीर रूप से घायल…
बताते चलें कि चान्हो के रहने वाले अभिषेक सेना की टुकड़ी के साथ लद्दाख में तैनात थे। शनिवार दोपहर दो बजे पहाड़ की चोटी से फिसल कर नीचे गिर गए। जहां वे गिरे, वहां बारूदी सुरंग बिछी हुई थी। वहां गिरने पर हुए विस्फोट से वे गंभीर रूप घायल हो गए।
साथी जवान उन्हें हेलीकॉप्टर से करगिल मिलिट्री अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।अभिषेक उर्फ विक्की की सेना में नियुक्ति दिसंबर 2015 में हुई थी। तीन भाई-बहनों में वे सबसे छोटे थे। गांव के हाईस्कूल के बाद मांडर कॉलेज से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की थी। पिता नहीं हैं। परिवार चलाने की पूरी जिम्मेदारी अभिषेक पर ही थी।