Jharkhand News : मृतकों के परिजनों से मिले आजसू नेता, साथ हीं हर संभव मदद का भरोसा दिया…
1 min read
Jharkhand News : मृतकों के परिजनों से मिले आजसू नेता, साथ हीं हर संभव मदद का भरोसा दिया…
NEWSTODAYJ : बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के पिछरी में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह विस्थापित नेता कांशीनाथ सिंह ने पिछरी के मृतको के परिजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। साथ हीं हर संभव मदद का भरोसा दिया।आजसू नेता काशीनाथ सिंह मृतक करन मिश्रा के पिछरी प्योर ढोरी मोड़ स्थित उसके घर पहुँचे। मृतक के पिता जागेश्वर मिश्रा, मां टूपली देवी एवं पत्नी ममता देवी से मिलकर ढाढ़स बंधाया और सांत्वना दिया। यहां गमगीन परिवार को सहयोग करने का भरोसा दिया।
यह भी पढ़े…Bokaro News : जुझारू पत्रकार दिपांकर डे के निधन पर बेरमो में शोक की लहर…
साथ ही सीसीएल अधिकारियों से हुई वार्ता की पूरी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर सिंह ने कहा कि घटना बहुत ही दुखदायी है। इससे हम सभी काफी दुखी हैं। कहा कि प्रशासन इस घटना का उद्भेदन जल्द से जल्द करे। और दोनों युवकों के हत्यारोपी को जेल भेजे। प्रशासन द्वारा दिये गए समय पर उद्भेदन नही होने पर रणनीति बनाई जाएगी।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए- रविंद्र…
उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर बोकारो एसपी से उनकी वार्ता हुई है। मामले का उदभेदन के लिए एसआईटी टीम गठित किया गया है। दोषियों को जल्द पकड़कर सजा दी जाने की बात कही। कहा कि लोगो के साथ हमारी संवेदना है। जब भी जरूरत पड़े वे हाजिर रहेंगे। आजसू नेता सिंह ने मृतक राजू सिंह की विधवा से मिलकर ढाँढस दी तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया।