Jharkhand News : श्रीलंका में फंसे गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद के 19 श्रमिकों की हुई वापसी हवाई जहाज से पहुंचे रांची
1 min read
Views : 4321
NEWSTODAYJ : श्रीलंका में फंसे झारखंड राज्य के गिरिडीह , हजारीबाग,धनबाद के रहने वाले 19 श्रमिकों की वतन वापसी शुक्रवार को हो गई है। ये सभी 19 श्रमिकों को हवाई जहाज से रांची पहुचाए गए है।मालूम हो कि बीते दिनों ये सभी श्रमिकों ने सोशल मीडिया के जरिये झारखंड सरकार से वतन वापसी का गुहार लागए थे।जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को संज्ञान में लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर तथा श्रीलंका में भारतीय उच्च आयोग से मदद हेतु आग्रह किया था।
साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष एवं श्रम विभाग को भी उचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिया था। वही वतन वापसी के बाद श्रमिकों के चेहरे में खुशी देखी गई। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री को शुक्रिया अदा किया। साथ ही श्रमिकों को सरकार की पहल से श्रमिकों तीन माह का वेतन भी मिल गया है।