Jharkhand News : पुलिस और डीजीपी के दो महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक…
1 min read
Jharkhand News : पुलिस और डीजीपी के दो महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक…
NEWSTODAYJ रांची : राज्य के नए डीजीपी नीरज सिन्हा ने अवकाश के दिन पुलिस के दो महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इनमें से एक राज्य की खुफिया एजेंसी (विशेष शाखा) व दूसरा अभियान सेक्शन शामिल था। राज्य में अमन-चैन बनाए रखने के लिए इन दोनों ही विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सूचना तंत्र को विकसित करने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि दोनों विभागों के आपसी तालमेल को मजबूत बनाकर कैसे सफल अभियान चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : पुलवामा में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की याद में श्रद्धांजलि सभा…
डीजीपी ने इस बीच विशेष शाखा और अभियान को 15 दिनों का टास्क भी सौंपा। इस अवधि में उन्हें क्या-क्या काम करना है, बैठक में इसपर चर्चा हुई। हालांकि सुरक्षात्मक दृष्टि से किसी भी अधिकारी ने सौंपे गए टास्क को उजागर नहीं किया। हां, इतना जरूर कहा, डीजीपी सौंपे गए कार्यो की समीक्षा 15 दिनों बाद करेंगे। इस दौरान देखा जाएगा कि सौंपी गई कार्ययोजना पर कितना काम हुआ।पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित डीजीपी की पुलिस मुख्यालय में यह पहली बैठक थी।
उन्होंने दोनों ही विभाग के सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मियों का परिचय लिया और यह जानने की कोशिश की कि वे कौन-कौन काम करते हैं। बैठक में डीजी मुख्यालय अजय कुमार सिंह, एडीजी विशेष शाखा मुरारी लाल मीणा, एडीजी अभियान नवीन कुमार सिंह, आइजी अभियान साकेत कुमार सिंह के अलावा विशेष शाखा के अन्य पदाधिकारियों ने शिरकत की।