Jharkhand News : नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को भाजयुमो ने किया नमन जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में बनाया पराक्रम दिवस…
1 min read
Jharkhand News : नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को भाजयुमो ने किया नमन जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में बनाया पराक्रम दिवस…
NEWSTODAYJ चतरा : देश के महान राष्ट्रवादी, स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को सरकार ने ‘पराक्रम दिवस’ के रूप पर मनाने की घोषणा की है। इस वर्ष सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। भारत सरकार ने इसके लिए गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला मुख्यालय सहित पूरे प्रखण्ड में पराक्रम दिवस मायना।इस मौके पर चतरा जिले के सिमरिया चौक पर सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर मालार्पण कर नमन किया ! प्रमंडलीय प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा के श्री निवास कुमार के नेतृत्व में पराक्रम दिवस मनाया गया ।
यह भी पढ़े…Dhanbad News : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती , विशाल बाइक रैली निकाली गई…
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि काँग्रेस देश के सच्चे महापुरुषों का कभी सम्मान नहीं किया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार नेता जी के जयंती को पूरे देश मे पराक्रम दिवस मना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन. कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा ! इस मौके पर युवा जिला प्रभारी अधिराज नारायण सिंह युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक केशरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा हिमांशु कुमार हनी ,जिला उपाध्यक्ष तिलेश्वर राम , नीरज कुमार ,सुभाष सिंह , सहित सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।