Jharkhand News : सांसद और सीएम के बीच ट्विटर व फेसबुक पर जंग का केस पर सुनवाई टल गई , मानहानि का दावा किया गया है…
1 min read
Jharkhand News : सांसद और सीएम के बीच ट्विटर व फेसबुक पर जंग का केस पर सुनवाई टल गई , मानहानि का दावा किया गया है…
- सीएम हेमंत सोरेन ने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ चार अगस्त को रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद संख्या 151/20 दर्ज कराया था।
- 100-100 करोड़ रुपये मानहानि का दावा किया गया है।मालूम हो कि बीते कई दिनाें से सांसद और सीएम के बीच ट्विटर व फेसबुक पर जंग चल रहा था।
NEWSTODAYJ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दर्ज शिकायतवाद पर एक बार फिर सुनवाई टल गई है। सब जज वन वैशाली श्रीवास्तव की अदालत ने सुनवाई के लिए अब 5 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। इससे पहले 5 अगस्त को सुनवाई होनी थी। इसे टाल कर 22 अगस्त किया गया था।
यह भी पढ़े…Jharkhand News : कांग्रेस पार्टी छोड़…भाजपा में शामिल होंगे युवा नेता मनोज सरदार…
हालांकि, किसी कारणवश आज भी सुनवाई नहीं हो सकी।साेशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ चार अगस्त को रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद संख्या 151/20 दर्ज कराया था। सीएम ने सांसद निशिकांत दुबे के साथ-साथ फेसबुक और ट्विटर को भी पार्टी बनाया है।
यह भी पढ़े…Eclipse : इटखोरी मास्टर प्लान और रोपवे निर्माण की संभावनाओं पर फिलहाल करोना का ग्रहण लगा…
तीनों के खिलाफ 100-100 करोड़ रुपये मानहानि का दावा किया गया है।मालूम हो कि बीते कई दिनाें से सांसद और सीएम के बीच ट्विटर व फेसबुक पर जंग चल रहा था। सांसद ने सीएम के खिलाफ ट्विटर पर कई आरोप लगाए थे। इसके जवाब में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि इसका कानूनी जवाब दिया जाएगा।
साेशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया था। इसकी सुनवाई सब जज वन वैशाली श्रीवास्तव की अदालत में होनी है। अदालत ने शिकायतवाद पर सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तिथि निर्धारित की थी।