Jharkhand News : नाइट गार्ड से एक महिला को हुआ प्यार पैसों की करने लगी मांग तो प्रेमी ने उतारा मौत के घाट
1 min read
Views : 43k
NEWSTODAYJ : झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले के एक ऐसा मामला है जो दिल दहलाने वाली है आपको बता दें कि पति की मौत के बाद महिला गीता को नाइट गार्ड से प्यार हो गया दोनों के बीच अवैध संबंध का सिलसिला चलता रहा महिला गीता एक बच्चे की मां है और अपने सास-ससुर के साथ रहती थी महिला गीता अपने प्रेमी से पैसे की मांग करने लगी नाइट गार्ड परेशान होकर उसे समझाने उसके घर के पास जाता है उसे मौत के घाट उतार देता है आपको बता दें कि यह घटना हजारीबाग के मुफस्सिल थाने की है 23 मई की रात 11:00 से 12:00 बजे तक के बीच गीता का फोन बज रहा था गीता के पास सो रहे उसके बच्चे की भी नींद खुल गई। मां ने बेटे से कहा- तुम सो जाओ मैं नीचे से आती हूं। आधी रात बेटा गहरी नींद में सो गया। सुबह नींद खुली तो घर में मां का शव खून से लथपथ पड़ा था। खौफनाक मंजर देखकर बेटा का दिल दहल उठा। उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। यह बात जंगल की आग की तरह सिलवार कलां गांव में फैल गई। वही मुफस्सिल थाने की पुलिस तत्काल मौका-ए-वारदात पर पहुँची और छानबीन शुरू हो गई।
पुलिस ने गीता के पुत्र से पूछताछ की। उसने बताया कि रात में मोबाइल पर किसी ने फोन किया था। इसके बाद ही मां छत से नीचे उतर गई थी। अपराधी तक पहुंचने के लिए पुलिस को सबसे बड़ा साक्ष्य हाथ लग चुका था। मोबाइल के काल डिटेल को पुलिस ने खंगालना शुरू कर दिया। पता चला कि फोन करने वाला कोई और नहीं, बल्कि गीता का पड़ोसी सुरेश महतो है। पुलिस ने पहली फुर्सत में सुरेश महतो को धर दबोचा। पहले तो उसने मुंह बंद रखा। लेकिन जैसे ही पुलिस ने सख्ती बरती, टूटते देर नहीं लगी। उसने अपना मुंह खोल दिया। फिर जो बातें सामने आईं, उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस को जल्द ही यह बात समझ में आ गई कि यह मामला प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंधों का परिणाम है। पुलिस ने सुरेश महतो को गिरफ्तार कर लिया। 24 घंटे के भीतर मामला सुलझ गया था। पानी की तरह हत्याकांड की तस्वीर साफ हो चुकी थी। सुरेश महतो ने यह बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि गीता देवी और उसके बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच कई बार अवैध संबंध भी बने। इधर, कुछ दिनों से गीता उससे पैसों की मांग कर रही थी। वह पैसा देने में अक्षम था। क्योंकि वह दिन में मजदूरी करता है और रात में सिलवार मोड़ स्थित स्वावलंबी नर्सिंग कालेज में नाइट गार्ड का काम करता है। उसके पास इतने पैसे नहीं होते कि वह दूसरों की जरूरतें पूरी कर सके। गीता देवी के दबाव के कारण उसको उससे चिढ़-सी होने लगी थी। घटना वाली रात डयूटी के बीच ही वह गीता के घर आया। फोन कर उसे नीचे बुलाया। उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन गीता कुछ समझने के लिए तैयार नहीं हुई। दाेनों का गुस्सा बढ़ता गया और अंतत: उसने गला दबा कर गीता की हत्या कर दी। तब रात के करीब 12 बज रहे थे। हत्या के बाद रात के सन्नाटे में वह चलता बना। पुन: कालेज में जाकर डयूटी करने लगा, ताकि किसी को कोई शक नहीं हो। लेकिन उसे यह अंदाजा नहीं रहा कि उसने ही अपने मोबाइल से फोन कर गीता को नीचे बुलाया था। बहरहाल, पुलिस ने सुरेश महतो का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। इससे पुष्टि हो गई है कि उसने इसी मोबाइल से निर्धारित समय पर फोन किया था। हत्या आरोपित को सजा दिलाने में यह अहम साक्ष्य साबित होगा।