Jharkhand News : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर देशभर में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया…
1 min read
Jharkhand News : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर देशभर में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया…
NEWSTODAYJ रांची : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को देशभर में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया।इसी कड़ी में आज प्रदेश कांग्रेस ने भी स्थापना दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकालकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश की।इस दौरान नेताओं ने पदयात्रा की शुरुआत कांग्रेस भवन से की।
हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता नेता कांग्रेस पार्टी का जिंदाबाद का नारा लगाते हुए राजभवन पहुंचे।जहां पुराने कांग्रेसियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।साथ ही साथ टाना भक्तों को कंबल देकर भी स्वागत किया गया।स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस प्रदेश के सभी इकाइयों के नेता मौजूद रहे।इस दौरान कांग्रेस के सभी नेताओं ने कांग्रेस के इतिहास और गाथा के चर्चा की।साथ ही 1 साल के काम काज और उपलब्धि की भी चर्चा की।