Jharkhand News : हेमंत सरकार के विरोध में जुलूस निकालकर पुतला दहन किया…
1 min read
Jharkhand News : हेमंत सरकार के विरोध में जुलूस निकालकर पुतला दहन किया…
NEWSTODAYJ : लातेहार।बरवाडीह प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार शाम झारखंड सरकार द्वारा धान खरीदी पर 15 दिनों की रोक लगाए जाने के विरोध में जुलूस निकालते हुए आंबेडकर चौक में हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इससे पूर्व प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के पुतला के साथ विरोध जुलूस निकाला है जिस में शामिल लोग हेमंत सरकार मुर्दाबाद ,गठबंधन की सरकार नहीं चलेगी, रामेश्वर उरांव मुर्दाबाद, धान की खरीदी चालू करो आदि नारा लगाते हुए आंबेडकर चौक पहुंचे।
विरोध जुलूस अंबेडकर चौक पहुंचकर प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडे, मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन विकास सिंह दीपक तिवारी, अमृत राज सिंह,पूर्णकालिक अरविंद रवि,,मनोज प्रसाद,किसान मोर्चा मनोज यादव प्रदीप सिंह, समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।