
Jharkhand News : आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षा बलों के 2 जवान शहीद हो गए…
NEWSTODAYJ : चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षा बलों के 2 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि आधा दर्जन जवान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी पहाड़ी के पास सर्च अभियान चला रखा था।
इसी दौरान माओवादियों द्वारा बिछाए गए बमों की जद में सुरक्षाबल आ गए। आईईडी ब्लास्ट के बाद घायल हुए जवानों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया और कुछ गंभीर रूप से जख्मी जवानों को एअरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया। सिंहभूम कोल्हान प्रक्षेत्र के डीआईजी राजीव रंजन ने 2 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि इलाके में सर्च अभियान जारी रखा गया है।