Jharkhand News : पति को बंधक बना पत्नी से 17 लोगों ने किया बलात्कार…
1 min read
Jharkhand News : पति को बंधक बना पत्नी से 17 लोगों ने किया बलात्कार…
NEWSTODAYJ दुमका : उत्तर प्रदेश में हाथरस की बलात्कार की घटना के बाद अब झारखंड से दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है।झारखंड के दुमका में पति को बंधक बना कर महिला के साथ 17 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। खबर के अनुसार महिला पाँच बच्चों की माँ है।महिला बच्चों और पति सहित मेला देख कर लौट रही थी।
रात के करीब आठ बजें रास्ते में ही 17 लोगों ने इन्हे पकड़ कर पति को बंधक बनाया और फिर महिला से सामूहिक बलात्कार किया।अधिकारियों के बयान के मुताबिक पीड़िता खुद सुबह घटना की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुँची। वहीं पुलिस भी आगे की जाँच में जुट गई है औऱ महिला को मेडिकल जाँच के लिए भेज दिया गया है।