JHARKHAND NEWS :गोड्डा सांसद द्वारा एक महिला को लेकर,CM हेमंत सोरेन पर बलात्कार का आरोप लगाया गया था,CM,ने सिविल कोर्ट में किया मुकदमा दायर
1 min read
JHARKHAND NEWS :गोड्डा सांसद द्वारा एक महिला को लेकर,CM हेमंत सोरेन पर बलात्कार का आरोप लगाया गया था,CM,ने सिविल कोर्ट में किया मुकदमा दायर
- निशिकांत दुबे ने एक महिला को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाए थे।
- निशिकांत दुबे का आरोप है कि पीडि़ता को डरा-धमका कर मामला वापस लेने के लिए बाध्य किया गया था।
NEWSTODAYJ रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर मुकदमा किया है। रांची के सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है। निशिकांत दुबे ने एक महिला को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाए थे। इसके बाद आज मुख्यमंत्री की ओर से मुकदमा दायर किया गया है।
इससे पहले जब निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया था, उस समय हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि सांसद निशिकांत दुबे ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं। सांसद इसका जवाब आपको अगले 48 घंटे में कानूनी रूप से दिया जाएगा। देश और राज्यवासियों को ‘अपने आचरण के अनुरूप’ गुमराह करना बंद करें।
बता दें कि निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा था कि मुंबई में एक लड़की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बलात्कार का आरोप लगाया था। और इस संबंध में विभिन्न धाराओं में मामला भी दर्ज कराया था। निशिकांत दुबे का आरोप है कि पीडि़ता को डरा-धमका कर मामला वापस लेने के लिए बाध्य किया गया था।